पिछोर। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बीजासेन मंदिर के पास एक टवेरा के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए सड़क पर जा रहे युवक में टक्कर मार दी। घटना में युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी है। पंकज पुत्र प्रभूदयाल श्रीवास्तव (40) निवासी बीजासेन पिछोर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि गुरुवार को शाम के समय वह अपने घर जा रहा था तभी बीजासेन मंदिर के पास पीछे से तेज गति से आ रहे एक टवेरा के चालक ने तेजी से चलाते हुए उसमें टक्कर मार दी जिससे वह जमीन पर गिर गया और घायल हो गया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। घायल हो इलाज के लिए पुलिस स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई और बयान के आधार पर केस दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी है।
टवेरा की टक्कर से युवक घायल
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News




Be First to Comment