Press "Enter" to skip to content

गरिमामय ढंग से सम्पन्न हुआ लायंस क्लब का चार्टड डे एवं सम्मान समारोह

नवनिर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी का हुआ सम्मान

शिवपुरी – लायंस क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल का सम्मान समारोह एवं चार्टड डे कार्यक्रम होटल सोनचिरैया में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस कार्यक्रम में लायंस क्लब की नवनिर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी का सम्मान लायंस क्लब सेन्ट्रल और लायंस क्लब साउथ द्वारा किया गया। इस अवसर पर गुना, ग्वालियर, मुरैना सहित अंचल के कई क्लब्स के लायन मेम्बर्स ने भी सहभागिता की । कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन लायंस क्लब सेन्ट्रल के अध्यक्ष लायन भारत त्रिवेदी ने किया। कार्यक्रम में लायंस क्लब सेन्ट्रल, लायंस साउथ व लायनेस क्लब सेन्ट्रल के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।
लायंस क्लब के सम्मान समारोह एवं चार्टड डे कार्यक्रम में जिन लायंस पदाधिकारियों का सम्मान हुआ उनमें पीएमजेएफ लायन शकुन्तला गोयल प्रांतापाल, लायन अशोक ठाकुर सह प्रांतपाल प्रथम, लायन आलोक अग्रवाल सह प्रांतपाल द्वितीय, लायन विनोद गोयल पूर्व प्रांतपाल, लायन विष्णु गोयल आईपीडीजी, ज्ञान अग्रवाल पूर्व प्रांतपाल एंडोर्सी 3233ई-1, राजेन्द्र गंगवाल पूर्व प्रांतपाल, लायन अंजना जैन मुख्य प्रांतीय सलाहकार, लायन सुनील गोयल प्रांतीय सचिव, लायन पंकज पुलसारिया प्रांतीय जन सम्पर्क अधिकारी, लायन संदीपा मल्होत्रा जीएमटी, लायन भीष्म हवलानी पीआरओ मध्यप्रदेश को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के चार्टड सदस्य डॉ. परशुराम शुल्क विरही, ओपी गोयल, इंद्रप्रकाश गांधी, राजेन्द्र गंगवाल, रामशरण अग्रवाल एवं वीरेन्द्र जैन का भी सम्मान किया गया।

-श्रीनिवास उपाध्याय बने लायंस सेन्ट्रल के अध्यक्ष 

इस अवसर पर लायंस क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल की 2018-19 की नवीन कार्यकारिणी भी कर दिया गया जिसमें अध्यक्ष के रूप में श्रीनिवास उपाध्याय को बनाया गया, प्रथम उपाध्यक्ष लायन धर्मेन्द्र जैन, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन गोपेन्द्र जैन, तृतीय उपाध्यक्ष लायन विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष लायन संजीव गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष लायन प्रदीप जैन, सचिव लायन राजेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त सचिव लायन विनय शर्मा, सह सचिव लायन कपिल जैन, टैमर लायन राकेश शर्मा, टैल ट्विस्टर लायन शैंकी अग्रवाल, जनसम्पर्क अधिकारी लायन संजीव ढींगरा को बनाया गया। नवगठित पदाधिकारियों को सभी लायन मेम्बर्स ने बधाईयां दीं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!