शिवपुरी-जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन द्वारा नलजल योजना मरम्मत कार्य में उदासीनता, लापरवाही बरतने पर दो पंचायत सचिव को निलंबित किया है, जबकि जनपद पंचायत खनियांधाना के ग्राम पंचायत बामौरकलां के सचिव एवं सरपंच को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए है।
जारी आदेश में नलजल योजना मरम्मत कार्य न कराकर राशि के उपयोग नहीं किए जाने से ग्रामीणजन को लाभ से बंचित रखे जाने पर जनपद पंचायत करैरा ग्राम पंचायत डामरौनकलां सचिव राजेन्द्र गुप्ता को एवं जनपद पंचायत करैरा ग्राम पंचायत घसारई के सचिव जितेन्द्र कोली को निलंबित कर दिया गया है। जबकि जनपद पंचायत खनियांधाना के ग्राम पंचायत बामौरकलां के सरपंच श्रीमती मनोरमा गुप्ता एवं पंचायत सचिव मनमोहन शर्मा को बामौरकलां में स्थित तालाब की सफाई, घाट निर्माण कार्य न कराए जाने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।






Be First to Comment