Press "Enter" to skip to content

विश्व गीता प्रतिष्ठान ने मनाया नव संवत्सर महोत्सव

शिवपुरी । विश्व गीता प्रतिष्ठानम् उज्जयिनी के तत्वाधान में संचालित गीता स्वाध्याय मंडल शिवपुरी ने नव संवत्सर भूमिया बाबा मंदिर प्रांगण झांसी रोड़ शिवपुरी पर मनाया गया। ब्रह्ममुहूर्त में सूर्योदय से पूर्व सैकड़ों भक्तों ने भगवान भास्कर के उदय होने हेतु आह्वन किया। जैसे ही भगवान भास्कर उदय हुए सभी मंत्रोच्चार द्वारा भगवान का अभिषेक अर्घ्य, चंदन, अक्षत पुष्प आदि से पूजा आरती की। ब्रह्माजी के लिए तीन बार ओमकार (ब्रह्मनाद) का उच्चारण किया गया। तदोपरांत श्रीमद् भागवत गीता का पूजन अर्चन करने कर उपस्थित भक्तों द्वारा एक दूसरे को चंदन अक्षत लगाकर नव वर्ष की शुभकामनायें दी। साथ ही प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पंडित हरिशंकर भार्गव, पं. विष्णु प्रसाद शर्मा, अशोक चौहान, पीडी गौतम, ठाकुरलाल राठौर, संत श्री बल्लभदास महाराज (ककरवाया), राधेश्याम पहारिया, मिट्ठा गोयल, प्रदीप लक्षकार, केके मिश्रा, सुनील भार्गव,  प्रिंयका भार्गव, गायत्री यादव, ऊषा शर्मा, शशि भार्गव के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित थे। 
हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार नव संवत्सर (नव वर्ष) के आगमन पर भाविप द्वारा शहर के प्रमुख चौराहे माधौ चौक पर सुबह सबेरे चहलकदमी करने वालों तथा वहां से निकलने वाले नागरिकों को रोली, चावल का तिलक लगाकर नव वर्ष का स्वागत किया। साथ ही सभी लोगों को नव वर्ष की शुभकामनायें दी गयीं। जिसकी नागरिकों द्वारा खुले दिल से प्रशंसा की गई। वहीं बजरंगदल द्वारा हनुमान मंदिर के सामने नागरिकों को प्रसाद वितरण कर नव वर्ष की शुभकामनायें दी।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!