शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम खनीचा निवासी नीलम पत्नी लल्ला उर्फ विजय रावत ने करैरा थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति लल्ला रावत उसे लंबे समय से दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहा है जबकि उसके पिता की इतनी हैसियत नहीं है वह दहेज दे सके। महिला की रिपोर्ट पर से पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।



