Press "Enter" to skip to content

बच्चों की प्रतिभा को मंच जरूरी: बाल आयोग अध्यक्ष शर्मा

आरएम विद्या निकेतन विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

दिनारा- आज के बच्चे कल का भविष्य है इनका मार्गदर्शन सही हाथों में होना चाहिए बच्चो की प्रतिभा के लिए मंच जरूरी होता है आज आरएम विद्या निकेतन के बच्चों ने मंच के माध्यम से जो मनमोहक व शिक्षाप्रद प्रस्तुतियां दी उसके लिए बच्चो सहित विद्यालय परिवार की कड़ी मेहनत का परिणाम है वह बधाई के पात्र है उपरोक्त बात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ राघवेंद्र शर्मा ने विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में कही इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन के साथ सरगम म्यूजि़कल ग्रुप करैरा की मधुर गायकी से की गई कार्यक्रम का संचालन नवीन श्रीवास्तव व संतोष दददा द्वारा किया गया कार्यक्रम आयोजक व विद्यालय की संचालिका श्रीमती मंजू प्रदीप गुप्ता ने अतिथियो का पुष्प गुच्छ से स्वागत उपरांत विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की इस दौरान जय जय वकील द्वारा विद्यालय परिवार को दीवाल घड़ी भेट की गई एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में 17 समूहों में करीब 200 बच्चों ने नृत्य कला का मनमोहक प्रदर्शन किया इसमे गणेश बंदना,स्वच्छता अभियान,पर्यावरण संरक्षण एवं हास्य नाटक,धार्मिक व शिक्षाप्रद प्रस्तुतियां दी गई और दर्शको द्वारा प्रस्तुतियों की प्रसंसा की गई और बच्चों नगद पुरूस्कार दिए उद्बोधन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गहोई महिला सभा भावना रूसिया दिनारा ने बताया कि विद्यालय की शुरूआत क्यो हुई इसके लिए बताना चाहती हूं कि रावत परिवार की चहेती रानी बिटिया को ईश्वर ने अल्प समय मे अपने पास बुला लिया उस रानी बिटिया की याद में विद्यालय का शुभारंभ बिटिया के भाई बिहारीलाल गुप्ता की पहल पर रावत परिवार द्वारा किया गया में उस महान आत्मा को नमन करती हूँ और बताना चाहती हूं कि विद्यालय के शुभारंभ वर्ष 2003 में आधा सैकड़ा बच्चो ने प्रवेश लिया था आज विद्यालय की संचालिका श्रीमती मंजू प्रदीप रावत गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में अनुशासन व शिक्षा की मिशाल आरएम विधा निकेतन विद्यालय में 400 विधार्थी शिक्षा का हुनर सीख रहे है।
आखिर में विद्यालय परिवार ने अतिथियो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया इस मौके पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दिनारा सरपंच रामकली भानुप्रताप सिंह यादव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गहोई महिला सभा भावना रूसिया केके पत्रकार दिनारा,विधायक प्रतिनिधि जय जय वकील,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सपना दुबे,ज्योति पीयूष गुप्ता मऊरानीपुर,विद्यालय टीचर्स सोनू सर,टिंकल सर,सुकुर्ति सक्सेना,बंदना कुशवाहा,मोना यादव,वर्षा खटीक,नेहा धमन्या, शिवानी लखेरा,आकांक्षा यादव,पूजा यादव सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!