शिवपुरी। रन्नौद थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती शाम सिद्ध कलेश्वर की घाटी मथरा रोड

पुलिया के पास जंगल में दो अज्ञात बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर युवक की मोटरसाइकिल रोक ली। भय दिखाकर बदमाश मोटरसाइकिल, मोबाइल और नगदी छीनकर ले गए।
रन्नौद थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहरसिंह पुत्र परमार सिंह यादव उम्र 32 वर्ष निवासी पगरा थाना इंदार रन्नौद की ओर से अपनी टीव्हीएस स्टार स्पोर्टस मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहा था जैसे ही वह शनिवार शाम 7.15 बजे सिद्ध कलेश्वर मथना रोड जंगल में पहुंचा तो बदमाशों ने उसे कट्टा का भय दिखाकर रोक दिया। बदमाश डरा धमकाकर मोहरसिंह से मोटरसाइकिल, मोबाइल और दो हजार रुपए छीनकर ले गए। पीडि़त की रिपोर्ट पर से पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 392 ताहि 11,13 एमपीडीपीके एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment