Press "Enter" to skip to content

पावर हाउस के समीप बाईक दुर्घटना में युवक घायल

शिवपुरी। पुलिस थाना देहात में एक युवक को बाईक चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया और मौके से दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। इस घटनाक्रम में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध कर लिया है। 
फरियादी कप्तानसिंह पुत्र बचन लाल धाकड़ (26) निवासी लुधावली ने बताया कि वह पावर हाउस आईटीआई के पास से गुजर रहा था इसी बीच उसे देर शाम एक नीले रंग की बाइक के चालक शिशुपालसिंह चौहान ने टक्कर मार दी और दुर्घटना को अंजाम देकर वहां से भाग गया। इस बाईक दुर्घटना में फरियादी कप्तान के हाथ-पैर व अन्य जगह चोट आई और उसने आरोपी की पहचान हो जाने के कारण पुलिस थाना देहात में नामजद शिकायत दर्ज कराई।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!