राई रोड पर चल रहा है अबैध क्लीनिक  मरीजों की आये दिन हो रही है मौत

कोलारस। कोलारस नगर में बैसे तो जगह जगह अबैध रूप से अस्पतालो का संचालन किया जा रहा है स्वास्थ्य विभाग की टीम जब कभी कार्यवाही करती है। परन्तु पता लगने पर अबैध चिकित्सक दुकाने बद कर भाग जाते है। कोलारस में ही राई रोड पर अबैध रूप से क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। यहां पर इलाज से लेकर दवाईयां तक उक्त झोला छाप चिकित्सक द्वारा मरीजो को मनमाने दाम लेकर दी जा रही है। यहां के नजारे देख कर लगता है कि मरीज यहां पर कैसे स्वास्थ्य हो जाता है। मरीजो को खुले में ब्रेंच पर लेटाकर बोतले लगाई जा रही है साथ ही क्लीनिक में कार्य करने बाले हैल्परो से गंभीर बीमारियों का तक ईलाज कराया जा रहा है। दवाईयां देने के नाम पर ग्रामीण क्षेत्र के भोले भाले लोगो को खुलेआम झोलाछाप चिकित्सक द्वारा लूटा जा रहा है। अधिकांश बार उक्त चिकित्सक टीम के लपेटे में आ चुका है परन्तु ले दे कर मामला रफा दफा कर दिया जाता है। यहां पर मरीजो की भीड सुबह से ही लग जाती है। छोटी मोटी बीमारियो का इलाज उक्त चिकित्सक द्वारा किया जा रहा है। यदि गंभीर मरीज आ जाता है तो फिर उसे अन्य जगहो पर रैफर इनके द्वारा कर दिया जाता है। कुल मिला कर राई रोड पर अबैध रूप से कलीनिक का संचालन किया जा रहा है। जो कि नियमो के विरूद्घ है स्वास्थ्य विभाग की टीम को निरीक्षण कर उक्त क्लीनिक की जांच करना चाहिऐं। कोलारस क्षेत्र के ही देहरदा सडक, मोहराई, राई, सिंघराई, लेवा सहित अधिकांश गांवो में यह चिकित्सक अपनी अपनी दुकाने सजा कर बैठे हुये है। और मरीजो को बीमारी ठीक करने के नाम पर लूटने में जुटे हुये है।


संबंधित खबरें