Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी का झंडा ग्रीस में फहरेगा, मेरी शिवपुरी की बिटिया को मेरा शुभाशीष -श्रीमंत राजे

शिवपुरी -मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में भागीदारी कर रही शिवपुरी की बेटी श्रीमती दीपा सूर्या भार्गव जो कि इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता के अंतिम दौर ग्रैंड फिनाले जो की ग्रीस में संपन्न होगा, दीपा भार्गव द्वारा इस प्रतियोगिता में चयनित होकर मध्य प्रदेश एवं शिवपुरी का परचम फहराकर फाइनललिस्ट प्रवेश कर लिया है।
अतिसंघर्षशील दीपा का एक बेटा विहान भी है और कल मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया जी दीपा को मध्य प्रदेश का गौरव निरूपित करते हुए आशीर्वाद दिया है की दीपा निश्चित ही मेरी शिवपुरी और मध्य प्रदेश को ग्रीस में पुरस्कृत होकर नाम करेगी। दीपा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा की मेरा आशीर्वाद है और मेरी कामना है दीपा इस प्रतियोगिता को जरुर जीतेगी। कैबिनेट मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया जी ने दीपा की प्रशंसा करते हुए लोगों से परिचय करा कर कहां कि हमारे शिवपुरी का मान बढ़ाने में दीपा पीछे नहीं रहेगी। शहर के प्रमुख लोगों ने दीपा को शुभकामनाएं दी जिनमें ,पुरुषोत्तम खंडेलवाल ,विधायक प्रहलाद भारती ,भानू दुबे,महेंद्र यादव ,महेंद्र सिंह सिसोदिया ,डॉ रश्मि गुप्ता ,डॉक्टर एम डी गुप्ता ,संजय सांखला ,हरिमोहन लड़ा ,सिद्धार्थ लड़ा ,मनीष शर्मा पवन शर्मा,शिवम दुबे ,अनिल शर्मा ,पदम चौकसे, राजू यादव ,हजरत खलील ,सफहर वेग।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!