Press "Enter" to skip to content

पड़ोसी के यहां टीवी देखने गई महिला लापता

शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम डांगवर्वे में एक महिला लापता हो गई। परिजनों ने बताया कि महिला टव्ही देखने की कहकर पड़ोसी के यहां गई हुई थी लेकिन वह लौटकर नहीं आई। मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

डांगवर्वे की रहने वाली 19 वर्षीय महिला गुरूवार को दोपहर के समय अपने पति से टीवी देखने की कहकर घर से गई थी। लेकिन काफी देर हो जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटी तो पति ने पड़ोसियों से पूछताछ की लेकिन महिला का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। रिश्तेदारों में भी पूछा लेकिन वहां भी कुछ पत नहीं चल सका। इसके बाद थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!