Press "Enter" to skip to content

हिम्मतपुर चौकी प्रभारी ने मवेशियों का परिवहन करते पकड़ा वाहन

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली हिम्मतपुर चौकी प्रभारी पूनम कटारे ने मुखबिर की सूचना पर से मवेशियों का अवैध रूप से परिवहन कर रहे एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया। वाहन में चार मवेशी कू्ररतापूर्वक भरे हुए थे। पुलिस ने ड्राइवर सहित एक व्यक्ति को धर दबोचा। आरोपियों ने बताया कि वह वाहन खनियाधाना से रक्शा होते हुए झांसी ले जाया जा रहा था और यह पशु बूचडख़ाने में बेचने के लिए ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपी राणा पुत्र रसाल खान 27 साल निवासी रक्सा और महेश पुत्र हरिराम राजपूत 35 साल निवासी रामगढ़ थाना रक्शा के खिलाफ धारा 11(घ) (5)(च) पशु क्रूरता अधि. व 6(क)(ख), 7 म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधि. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।

इनका कहना है

सूचना प्राप्त हुई थी कि खनियांधाना से पिकअप वाहन में जानवरों को भरकर रक्शा के रास्ते झांसी बूचडख़ाने बेचने के लिए ले जा रहे हैं। मैं अपने सैनिकों के साथ रवाना होकर सुजावनी गाँव पहुँची, जहां यह गाड़ी हमें मिली जहां उसे रोका। जब गाड़ी में देखा तो उसमें दो भैंस और दो पड़े ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे।
पूनम कटारे एसआई हिम्मतपुर चौकी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!