शिवपुरी। करैरा के पास फोरलेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि झंडा गांव में दूसरे व्यक्ति की खेत में लाश पड़ी मिली है। पुलिस ने पहले मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है जबकि दूसरे प्रकरण में मर्ग कायम कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक थानसिंह पुत्र हरनाम सिंह तोमर उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम झंडा को फोरलेन पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। थानसिंह चेतनपुरा कॉलेज सोपरा में काम करता था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं ग्राम झंडा में लक्खू पुत्र तुलैया जाटव उम्र 40 वर्ष की खेत में लाश पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव के पास शराब की बोतलें पड़ी मिलीं। संभावना जताई जा रही है कि शराब पीने की वजह से लक्खू की मौत हुई है। 





Be First to Comment