Press "Enter" to skip to content

गुप्ता दंपत्ति ने दीनदयाल रसोई में भोजन कराकर मनाई शादी की वर्षगांठ

शिवपुरी। खाद व्यवसायी के के गुप्ता ने अपनी शादी की 9 वी वर्षगांठ दीनदयाल रसोई में मनाई, अपनी धर्मपत्नी कामिनी गुप्ता के साथ रसोई में आकर जरूरतमन्दों को भोजन कराया, गुप्ता दम्पति ने गत वर्ष भी अपनी वर्षगांठ रसोई में मनाई थी, श्री गुप्ता ने कहा कि यहां आकर उन्हें सन्तोष प्राप्त होता है। यहां उल्लेख करना होगा कि अन्य जिलों की तुलना में शिवपुरी में दीनदयाल रसोई का संचालन बेहतर ढंग से किया जा रहा है जबकि कई जिलों में यह बंद होने की कगार पर पहुँच गई हैं। शिवपुरी में भाजपा नेता अजय खेमरिया द्वारा दीनदयाल रसोई की व्यवस्थाओं का बेहतर ढंग से संचालन किया जा रहा है इसी का परिणाम है कि इस दीनदयाल रसोई का गरीब लोगों को फायदा मिल रहा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!