शिवपुरी। आज सुबह ग्वालियर की ओर से आ रही डाक गाड़ी क्रमांक एमपी 086 ए 2726 के चालक जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नया गांव एबी रोड पर अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर से डाक वाहन पलट गया जिससे वाहन में भरे डाक के बोरे फैल गए। दुर्घटना में वाहन चालक मनोज सहित सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही किरण, लीला और सतेन्द्र निवासीगण नयागांव घायल हो गए। घटना की सूचना लगने पर सुभाषपुरा थाना प्रभारी सुरेन्द यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल शिवपुरी में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया।







