अज्ञात कारणों के चलते किराने की दुकान में लगी आग

बैराड़। बैराड़ तहसील के ग्राम ठगौसा में कैलाश जाटव किराने की दुकान चलाता है सुबह दुकान में आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने उसे घर पर आकर दी जब जाकर देखा तो दुकान में आग लग रही थी, जिसे ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल काबू पाया। जिसमें अनुमानित नगदी रुपए सहित 20 हजार से अधिक का सामान जलना बताया गया है। पुलिस ने कैलाश की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 


संबंधित खबरें