
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे द्वारा चलाए जा रहे मनजू एवं अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत खोड़ चौकी प्रभारी विनोद गौतम द्वारा एसडीओपी सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन एवं भौंती थाना प्रभारी डॉ. संतोष यादव के मार्गदर्शन में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
चौकी प्रभारी विनोद गौतम ने बताया कि गिरबर पुत्र मेहरबान लोधी उम्र 32 वर्ष निवासी ऊमरी थाना पिछोर के विरूद्ध ग्राम विजयपुर में 151 की कायमी की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, वहीं दूसरी कार्यवाही में कल्ला उर्फ कल्ली पुत्र मानिकराम जाटव उम्र 20 वर्ष निवासी पुरा मेहलौती थाना मायापुर को गणेशखेड़ा स्कूल के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। कार्यवाही में चौकी प्रभारी विनोद गौतम के अलावा प्रधान आरक्षक कप्तान सिंह, जेपी जाट, आरक्षक दीपक कुमार, आर. शेरसिंह, हनुमंत सिंह, हरिसिंह की सराहनीय भूमिका रही।






Be First to Comment