Press "Enter" to skip to content

मजदूरी के रुपए मांगने गए युवक की मारपीट

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत पड़ोरा पर स्थित होटल पर एक युवक की दो लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। बताया जाता है कि युवक होटल पर अपने मजदूरी के रुपए लेने गया हुआ था जिसको देने से मालिक द्वारा मना कर दिया और गाली-गलौंज करते हुए युवक की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
देवसिंह पुत्र रमेश जाटव (28) निवासी पडौरा ने बताया कि वह बुधवार को शाम के समय यादव होटल पडौरा पर अपने मजदूरी के रुपए मांगने के लिए गया हुआ था। जब उसने बल्ले यादव व रघुवीर यादव से रुपए मांगे तो दोनों उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे और रुपए देने से मना कर दिया। जब देवसिंह ने गाली देने से म ना किया तो दोनों ने मिलकर उसकी जमकर मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। जिसके बाद देवसिंह थाने आया और घटनाक्रम के बारे में पुलिस को अवगत कराया। जहां पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!