
शिवपुरी। माननीय
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी द्वारा रविवार को थाना मायापुर कस्बा
मायापुर के पंचायत भवन में लोक अदालत आयोजित की गई जिसमें माननीय कौशल
वर्मा जेएमएफसी पिछोर, शैलेन्द्र शर्मा, सहायक लोक अभियोजन अधिकारी पिछोर,
वरिष्ठ अभिभाषक धनीराम गुप्ता, अनिरुद्ध बुंदेला एवं न्यायालयीन स्टाफ आशीष
सोनी बाब, मुंशी आर सुनील उपस्थित हुए। लोक अदालत में कुल 25 प्रकरण रखे
गए जिसमें से वर्षों पुराने 6 प्रकरणों का निराकरण माननीय न्यायाधीश द्वारा
सूझबूझ एवं समझाइश देकर दोनों पक्षों में समझौता कराकर निराकरण किया गया।
लोक अदालत में थाना प्रभारी मायापुर परमानंद शर्मा थाना मुंशी आर बृजेश
शर्मा सहित सरपंच भगवान सिंह परमार, जितेन्द्र सिंह परमार, पूर्व सरपंच
महेश राय, अमर सिंह यादव के अलावा प्रकरणों से संबंधित करीब 100 पक्षकार भी
उपस्थित हुए।






Be First to Comment