Press "Enter" to skip to content

बिजली ऑफिस में चोरी का प्रयास

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत न्यूब्लॉक में आने वाले बिजली विभाग में चोरों ने चोरी का प्रयास किया लेकिन जब ऑफिस का मेन ताला नहीं टूटा तो चोर भाग गए। मामले में पुलिस ने बिजली कर्मचारी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
बिजली विभाग कर्मचारी विजय पुत्र रामदास सोनी ने बताया कि जब वह सुबह ऑफिस खोलने के लिए पहुंचा तो देखा कि मैन गेट के ताले को किसी ने तोड़ने का प्रयास किया हो। इसकी सूचना उसने कोतवाली पुलिस को दी। 
पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल की। मामले में पुलिस ने विजय सोनी की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!