Press "Enter" to skip to content

नगर महामंत्री राठौर ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

शिवपुरी।  आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भाजपाईयों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री हरिओम राठौर बताशे वालों ने वार्ड क्रमांक 20 के मतदान क्रमांक 89, 90, 91 पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। जहां श्री राठौर ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर हरिओम राठौर ने कहा कि भारत के लोकतंत्र के इतिहास में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने सबसे ज्यादा बलिदान दिया है और भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है, कार्यकर्ता ही पार्टी का असली मालिक है। 38 साल पहले अटल जी ने मुंबई में बीजेपी की स्थापना की थी, तब उन्होंने कहा था कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। आज पूरे देश में कमल खिला हुआ है। वहीं मौजूद वार्डवासियों के बीच बैठकर उन्हें भाजपा द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं वार्ड के  प्रबुद्ध नागरिकों का माला पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कार्यकर्ता घनश्याम शर्मा, सूरज बंसल, धीरेंद्र ठाकुर, पवन रजक, चम्पालाल रजक, बहादुर रजक, अनिल धाकड़ सहित वार्ड के लोग मौजूद थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!