
शिवपुरी/कोलारस।
कोलारस थाना अंतर्गत लुकवासा चौकी पुलिस ने गुरूवार शाम 7.00 बजे देहरदा
तिराहे पर सघन चैकिंग अभियान चलाया जिसमें आधा दर्जन से अधिक वाहनों चलानी
कार्यवाही कर अर्थदंड बसूला गया। वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशानुसार पर
लुकवासा चौकी प्रभारी निरीक्षक चाँदनी राठौर और एस.आई पृथ्वीपाल परमार ने
वाहन चेकिंग शुरू कराई जिससे वाहन चालकों में अफरा-तफरी रही। खुद एसआई
पृथ्वीपाल तिराहे पर मोर्चा संभाले थे और उन्होंने चालान काट कर समन शुल्क
बसूला, साथ ही पुलिस कर्मियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी
देते हुए उनका पालन करने को कहा। इस दौरान चौकी प्रभारी चाँदनी राठौर,
एस.आई पृथ्वीपाल सिंह, आरक्षक महेंद्र रघुवंशी, जीतेन्द्र सोनी, वाहिद खान,
दीपक वाथम आदि मौजूद रहे। चेकिंग से वाहन चालकों में अफरातफरी रही।






Be First to Comment