
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के ग्राम रायश्री में निवासरत वीरेन्द्र पुत्र गजराज कुशवाह उम्र 17 वर्ष ने बीती रात्रि अपने ही पिता की लाईसेंसी बंदूक से सीने में गोली मार ली। इस घटना के दौरान युवक की मां घर पर ही थी। इस मामले की सूचना पर ग्रामीण तत्काल युवक को लेकर जिला चिकित्सालय के लिए ले गए, लेकिन गोली सीने में लगने के कारण अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही वीरेन्द्र ने दम तोड़ दिया। वीरेन्द्र के पिता का गांव के बाहर अपने फार्म पर रहता था। वीरेन्द्र का बड़ा भाई अपने पिता गजराज का पथरी का इलाज कराने शिवपुरी आया हुआ था। अब युवक ने उक्त कदम क्यों उठाया यह स्पष्ट नहीं हो सका हैै। बताया गया है कि उक्त परिवार आर्थिक रूप से संपन्न था। अब आत्महत्या के कारण को लेकर पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। वीरेन्द्र की फेसबुक प्रोफाइल देखकर लगता है उसे शेर और शायरियों का शौक था
कौन समझ पाया है आज तक, हमें….
हम अपने हादसों के इकलौते, गवाह हैं….
यह आखरी शायरी है जो उसने शेयर की थी।






Be First to Comment