Press "Enter" to skip to content

बाइक आपस में टकराई, क्रॉस केस दर्ज

शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम नयागांव के मोड़ चंदेरी रोड पर दो बाइक आपस में टकरा गई। घटना में दोनों बाइक सवारों को चोटें आई। मामले में पुलिस ने दोनों बाइक सवारों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
पुलिस ने बताया कि मंगलवार की शाम उन्हें सूचना मिली कि ग्राम नयागांव के मोड़ चंदेरी रोड पर दो बाइक सवार आपस में टकरा गए और घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां पुलिस ने दोनों घायलों को उपचा के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया एवं मामले में पुलिस ने नरेन्द्रसिंह पुत्र मेवालाल पाल निवासी श्रीनगर की शिकायत पर राजनारायण पुत्र आशाराम शर्मा निवासी भौंती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया वहीं राजनारायण की शिकायत पर नरेंद्रसिहं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!