Press "Enter" to skip to content

बिजली कनेक्शन काटने गए सहा. लाइनमैन को दी जान से मारने की धमकी

शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज
शिवपुरी। सिटी कोतवाली के महल कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाले राजकुमार सिंघल ने अपने घर का बिजली बिल नहीं भरा था जिसके चलते विद्युत वितरण कंपनी शिवपुरी के सहायक लाइनमैन ओमप्रकाश पुत्र नंदराम कुशवाह उम्र 53 वर्ष शनिवार को दोपहर के समय कनेक्शन विच्छेद करने के लिए महल कॉलोनी पहुँचा। जब सहायक लाइनमैन द्वारा कनेक्शन काटा जा रहा था तो राजकुमार सिंघल ने उसके साथ गाली गलौंच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सहायक लाइनमैन की शिकायत पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!