शिवपुरी। पुलिस थाना देहात में एक राहगीर को बाईक सवार युवक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी और दुर्घटना को अंजाम देकर वहां से भाग गया। बाईक चालक के वाहन रजिस्ट्रेशन की जानकारी होने के चलते फरियादी के पुत्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। देहात में फरियादी पंकज पुत्र नरेश भार्गव (21) निवासी गोविन्द नगर ने बताया कि उसके पिता नरेश भार्गव बीते रोज तोमर ढाबा के पास एबी रोड़ से गुजरकर घर की ओर आ रहे थे कि तभी उन्हें देर शाम बाईक के चालक ने बाईक को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए फरियादी के पिता में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए, बाद में आरोपी बाईक चलाकर मौके से भाग गया। फरियादी ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाना देहात में की जिस पर पुलिस ने आरोपी बाईक चालक के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
बाइक की टक्कर से राहगीर घायल
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कोलारस पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 पेटी अवैध शराब और कार जब्त, आरोपी फरार / Shivpuri News
- उपार्जन व्यवस्था पर कलेक्टर अर्पित वर्मा सख्त, राजस्व अधिकारियों को दिए निगरानी के निर्देश / Shivpuri News
- गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल का MP बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, 10वीं-12वीं में छात्रों ने लहराया परचम / Shivpuri News
- महिला को ‘लापता बेटी’ बताकर ले जाने की कोशिश, डीएनए जांच की मांग से बढ़ा विवाद / Shivpuri News
- सिंधिया से भेंट कर ओवरब्रिज/अंडरपास निर्माण की उठाई मांग / Shivpuri News





Be First to Comment