बदरवास। शिवपुरी जिले की जनपद पंचायत बदरवास के ग्राम सड़ गांव में जनपद अध्यक्ष बदरवास मिथलेश यादव एवं जनपद उपाध्यक्ष रामवीरसिंह यादव के द्वारा दस लाख की सीसी सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के नेता संयोजक राजेन्द्र ग्वाल(लल्लू) द्वारा इस सीसी सड़क भूमिपूजन अवसर पर स्थानीय ग्रामवसियों से अपील की गई है कि वह पूर्व मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के विकास कार्यों को देखें जिन्होंने ग्राम-ग्राम और पूरे क्षेत्र में सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत समस्याओं को सिरे से खत्म करने के लिए पूरी प्रदेश सरकार से लड़ रहे है और आज ग्राम सड़ में यह सीसी भूमिपूजन भी सांसद सिंधिया की देन है इसलिए आवश्यक है कांग्रेस को अपनाओ और सांसद सिंधिया के हाथों को मजबूती दिलाओ ताकि आने वाले कोलारस के उप चुनाव में कांग्रेस विजयी पताका फहरा सके। ग्राम सड़ के इस भूमिपूजन कार्यक्रम में अन्य नेताओं में राजेश यादव, नंदकुमार यादव, परमाल यादव, रामकुमार यादव समेत कई कांग्रेसी उपस्थित रहे। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष रामवीरसिंह यादव ने कहा कि इस सड़क के डलने से आवागमन में ग्रामीणों को सुविधा होगी और कहा कि कांग्रेस सदैव जनहित की बात करती है और हमेशा विकास करती है।



