Press "Enter" to skip to content

सुदामा की कथा सुनकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु

दिनारा से 15 किलोमीटर दूर स्थित छितीपुर गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा मैं दतिया से पधारी साध्वी ज्योति जी ने सुदामा चरित सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया ज्योति भारती ने कथा सुनाते हुए कहां की गुरु के साथ कपट और मित्र के साथ चोरी करने बाला दरिद्र हो जाता है उन्होंने कहा कि सुदामा ने अपने मित्र कृष्ण की नजर बचाकर गुरु के दिए चने अकेले ही खा लिए जिस कारण हुआ है दारिद्रता को प्राप्त हुए एक दिन सुदामा ने पत्नी को भगवान श्री कृष्ण की दोस्ती के बारे में बताया तो सुदामा की पत्नी ने उन्हें कृष्ण जी के पास जाकर जीवन निर्वाह के लिए कुछ धन लाने को कहा जब सुदामा द्वारकापुरी पहुंचे तो भगवान श्री कृष्ण ने बचपन के मित्र सुदामा की खूब खातिरदारी की ओर सुदामा के प्रेम में मग्न होकर आंसुओं से उनके पैर धो डाले बड़ी संख्या में भक्त प्रतिदिन कथा के साथ-साथ यहां श्री राम महायज्ञ का आयोजन भी हुआ जिस के मुख्य यजमान श्री मती भुअन  रवि लोधी दर्जनों यजमानों द्वारा यज्ञ में आहुतियां दी गई यज्ञ को विधि विधान यज्ञाचार्य रामनिवास शर्मा मनी महाराज कुचलौन द्वारा संपन्न कराया गया समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी  भक्तों ने  प्रसाद ग्रहण किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!