शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के जिला चिकित्सालय में जननी वाहन में एक घायल युवक को खनियाधाना छोडऩे के एवज में रूपयों का लेनदेन कर एक प्रसूता की फर्जी आईडी तैयार करने का आरोपी मानते हुए कोतवाली पुलिस ने जननी चालक सुनील उर्फ कल्लू ओझा के खिलाफ भादवि की धारा 420, 407 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल को जननी वाहन क्रमांक एमपी 33 डी 0828 के चालक सुनील ओझा ने खनियाधाना निवासी किसी महेंद्र नामक युवक को घायल अवस्था में उसके घर खनियाधाना तक छोडऩे के लिए किसी संगीता नाम की महिला की फर्जी आईडी बनवाकर उक्त युवक से एक हजार रूपए की राशि लेकर खनियाधाना छोडऩे के लिए पहुंच गया। जिसकी शिकायत 108 एंबुलेंस के समन्वयक गिर्राज सिंह तोमर को लगी तो उन्होंने जननी चालक के खिलाफ एक शिकायती आवेदन कोतवाली में देकर उस पर कार्यवाही की मांग की। जिसकी जांच करने के बाद पुलिस ने कल उक्त आरोपी पर प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।




