गोरमी।नगर में इनदिनों सर्दी का मौषम आते ही चोरियों की घटनाये बढ़ती जा रही है आज नगर के पोरसारोड तिराहे के पास सराफा कारोबारी अशोक सोनी की दुकान पर रात चोरों ने शटर का एक ताला तोड़ दिया इसके बाद किसी की आहट सुनकर चोर दूसरा ताला आधा तोड़कर भाग गये इसके पूर्व नगर में मेन रोड पर तिवारी इलैक्ट्रिकल से चोर ताला तोड़कर 3 भरे गैस सिलेंडर ले गये इसके अलावा नगर के मुख्य बाजार में लाखन जनरल स्टोर की दीबार तोड़कर चोर घुस गये थ वार्ड नं 15 मान पूरा में भी चोरों ने एक घर से लाखों का सामान पर हाथ साफ कर गये। इसके अलावा नगर के कल्याण पूरा रोड पर एक दर्जन लोगों के घरों में चोरों ने दस्तक दी जिस बजह से सभी लोग रात में जागते हुऐ समय निकाल रहे है जबकि गोरमी पुलिस अपना गस्त रोजाना करती है लेकिन चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि बो इसकी भी चिंता नही करते है स्थानीय कारोबारियों ने स्थानीय पुलिस से अपना गस्त ओर तेज करने की अपील की है जिससे नगर में चोरी की किसी बड़ी घटना से बचा जा सके।
बर्जन।हीरा सिंह चौहान थाना प्रभारी गोरमी।पुलिस रोजाना रात 10 से सुबह 4 बजे तक गस्त कर रही है इसके बाबजूद चोरियां हो रही है तो हम अपना गस्त ओर सक्रिय करेगे लेकिन इसमें हमे आमजन का भी सहयोग चाहिये।






Be First to Comment