शिवपुरी। पिछोेर थाना क्षेत्रे के तहत वदनपुर चौराहा पर एक बाइक सवार ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाइक से जा रहे आविद अजीत खान पुत्र मुन्ना निवासी इंद्रा कॉलोनी शिवपुरी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार नीचे गिर गया और बुरी तरह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पुलिस द्वारा लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment