नशेड़ी बाबा ने कार ड्राइव कर, कई वाहनों में मारी टक्कर, महिला, बच्ची गंभीर घायल

शैलेंद्र बुन्देला,दतिया
दतिया। मंगलवार दोपहर राजगढ़ चौराहे  के भीड़भाड़ वाले इलाके में  हनुमान टीला के मंहत सरजूदास ने अपनी कार को नशे की हालत में तेजी व

लापरवाही से चलाकर तीन वहानो में टक्कर मार दी। जिससे घटना के दौरान आटो में सबार महिला समेत एक बच्ची घायल हो गई। घटना मंगलवार की दोपहर की है। जब मन्दिर का मंहत सरजूदास अपनी लाल रंग की कार से मन्दिर से बेग कर रहा था, तभी कार को लापरवाही से चलाकर मंहत ने चौराहे पर खड़ी आपे, मोटरसाइकिल ओर एक सफेद रंग की कार में जबरदस्त टक्कर मारी। जिससे मोटरसाइकिल, आपे एवं कार को तो नुकसान हुआ ही हैज़ इसके साथ मौके पर एक बच्ची एव एक महिला टक्कर की चपेट में आने से घायल हो गई। जिन्हें तत्काल आपे से जिला अस्पताल इलाज हेतू भेज दिया गया। बताया जा रहा जब मंहत द्वारा दुर्घटना की गई तब वह मादक पदार्थ स्मेक का सेबन किये हुए था और अति नशे की हालत में बताया गया। इस घटना से गुस्साए लोगों ने मंहत सरजूदास की धुनाई कर दी ओर इसके बाद मंहत मन्दिर में ताला मारकर भाग निकला। जानकारी मौके पर पहुची कोतवाली पुलिस ने मंहत की तलाश शुरू कर दी है।