बदरवास। पुलिस थाना अंतर्गत
कटरा महोल्ला में निवासरत एक युवक अज्ञात कारणों के चलते फांसी पर झूल गया
पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार गिर्राज पुत्र
राजाराम गोयल उम्र 38 निवासी कटरा महोल्ला बदरवास सोमवार सुबह अज्ञात
कारणों के चलते फांसी पर झूल गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई,
गिर्राज गोयल की पत्नी जब नहाकर लौटी तो उसने कमरे में उसे फांसी पर लटका
पाया, परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुँचे जहां उसे डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर
दिया। शब का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है, पुलिस ने मर्ग कायम
कर लिया है। नगर में चर्चा है कि गिर्राज पर लोगों का कर्जा था, जिसे न
चुका पाने पर उसने मौत को गले लगा लिया।



