
शिवपुरी। यातायात विभाग द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले, तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, वाहन के आवश्यक दस्तावेजों की शहर के विभिन्न स्थानों पर चैकिंग की जाती है। इसी क्रम में यातायात सूबेदार गायत्री इटोरिया द्वारा अपनी टीम के साथ कोर्ट पर पहुँचकर वाहनों की चैकिंग की। इस सूबेदार द्वारा कई वाहनों की चैकिंग की जिनसें से आधा दर्जन से अधिक वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई। चालानी कार्यवाही में बिना नंबर प्लेट के वाहन और तीन सवारी वाहन शामिल रहे। इस दौरान सूबेदार इटोरिया द्वारा वाहन चालकों को समझाइश देते कहा कि वाहन के साथ आवश्यक सभी दस्तावेज रखें, हेलमेट लगाकर वाहन चलाएं, दो अधिक सवारी बाइक पर न बिठाएं।






Be First to Comment