भोपाल। स्वतंत्रता दिवस की चाक चौबंद सुरक्षा इंतजामों
के बीच एक महिला को दिनदहाड़े अगवा कर उसके साथ तीन लोगों ने दरिंदगी की।
इस मामले को तत्परता से लेने के वजह पुलिस ने दबाए रखा। आरोपियों के
गिरफ्तार होने के बाद अब महिला थाना पुलिस ने माना है कि महिला के साथ
दुष्कर्म हुआ। घटना 14 अगस्त दोपहर साढ़े 12 बजे की बताई जा रही है।
महिला
थाना टीआई शिखा बैंस के अनुसार रातीबढ़ की रहने वाले एक 26 वर्षीय महिला की
शादी हाथरस में हुई है। कुछ दिन पहले एक हादसे में पति के मौत के बाद वह
अपने मायके आ रही थी। 14 अगस्त को सुबह दस बजे वह भोपाल स्टेशन पर उतरी।
जहां से उसको रातीबढ़ अपने मायके जाना था। उसने स्टेशन के बाहर बस में सवार
हुई और सुभाष नगर फाटक के पास उतर गई।
जहां से वह एक मैजिक सवारी
वाहन में सवार हो गई। उसमें और भी सवारियां बैठी थीं। अन्य सवारियों को
उतारने के बाद ड्राइवर बिलाल और कंडक्टर समीर महिला को पूरे शहर में इधर-
से उधर लेकर घूमते रहे। इस दौरान महिला ने उनको वाहन रोकने के लिए बोला,
लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी और जिंसी चौराहे से दोनों ने अपने एक
और साथी आसिफ को भी मैजिक वाहन में बिठा लिया। दोपहर करीब सवा 12 बजे
तीनों महिला को लेकर भेल स्थित धनवंतरी पार्क पहुंचे।
पार्क के
किनारे गाडी लगाने के बाद तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ ज्यादती की। इस
बीच हुई झूमाझटकी में महिला का मोबाइल फोन मैजिक में ही गिर गया। वारदात के
बाद आरोपियों ने उसे जिंसी चौराहे पर छोड़ा और भाग निकले। एक राहगीर से मदद
लेकर वह अपने परिजनों के पास घर पहुंची।जहां उन्होंने पूरा घटनाक्रम
बताया। उसी दिन पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर पूरा घटनाक्रम बताया।
आरोपियों ने कबूला सामूहिक दुष्कर्म
महिला
ने अपने माता-पिता को पूरा वाकया बताया फिर महिला थाने पहुंची। महिला ने
पुलिस को बताया था कि तीन में से एक आरोपी ने ही उसके साथ ज्यादती की है।
इस बीच आरोपियों में शामिल समीर ने महिला के मोबाइल फोन में अपना सिमकार्ड
अटैच कर दिया। क्राइम ब्रांच ने इसे ट्रैक कर समीर और बिलाल को पकड लिया।
दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने आसिफ को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से
हुई पूछताछ में तीनों ने बारी-बारी से वारदात करना कबूल कर लिया। इस आधार
पर पुलिस
भोपाल में दिनदहाड़े सामूहिक दुष्कर्म, नौ दिन छिपाए रखी पुलिस ने घटना
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- व्हाट्सएप हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़: फर्जी महिला अकाउंट से ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- पाली घाटी में गेहूं से भरा ट्रक अनियंत्रित, मंदिर से टकराकर हुआ ध्वस्त; बड़ा हादसा टला, खोड़ उपार्जन केंद्र से जा रहा था ट्रक / Shivpuri News
- टीआई ब्रजमोहन रावत के फार्म हाउस में लाखों की चोरी: खिड़की तोड़कर घुसे बदमाश, कैमरे का एंगल बदलकर वारदात; सोने के आभूषण भी चोरी / Shivpuri News
- 18 घंटे में चोरी का खुलासा: नरवर पुलिस ने आरोपी दबोचा, चांदी के जेवर बरामद / Shivpuri News
- नया अमोला में गुटखा फैक्ट्री पर छापा, भारी मात्रा में माल जब्त, एसडीएम-एसडीओपी की संयुक्त कार्रवाई, असली-नकली की जांच जारी / Shivpuri News





Be First to Comment