शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम दवियांकला मजरा के हर्षपुरा में रहने वाले महाराजसिंह लोधी के मकान में विगत रात्रि एक चोर चोरी की नियत से घुस गया। जिसे फरियादी ने पकड़ लिया और उससे पूछताछ की तो चोर ने अपना नाम बता दिया। इसी दौरान उक्त चोर फरियादी को धक्का मारकर वहां से भाग निकला। जिसकी शिकायत फरियादी ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई है। पुलिस ने चोर के खिलाफ भादवि की धारा 457 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।
ग्राम दवियांकला में रहने वाले महाराजसिंह पुत्र मुन्ना लोधी विगत 11 नवम्बर की रात्रि दालान में खटिया डालकर सो रहे थे। रात्रि करीब 11 बजे फरियादी की नींद खुली और वह पानी पीने के लिए उठा तो मकान में एक चोर छुपा हुआ था जिसे महाराजसिंह ने पकड़ लिया और घर के सभी सदस्यों सहित पड़ोसियों को मौके पर बुला लिया जिससे फरियादी ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम जयहिंद लोधी निवासी मुढ़ेरा बसई बताया। जब फरियादी पकड़कर उसे थाने ले जाने लगा तो वह उसमें धक्का मारकर भाग निकला।



