Press "Enter" to skip to content

वन कर्मियों की हड़ताल को कांग्रेस जिलाध्यक्ष व अध्यापक संघ ने दिया समर्थन, कल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को सौंपेंगें ज्ञापन

शिवपुरी-लगातार छ: दिनों से जारी म.प्र. वन कर्मचारी संघ की 19सूत्रीय मांगों को लेकरर अनिश्चितकालीन हड़ताल को मंगलवार के दिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव एवं अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र रघुवंशी व श्रीमती वंदना शर्मा द्वारा धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया और वनकर्मियों की जायज मांगों को पूर्ण करने को लेकर साथ में मिलकर धरने में शामिल हुए। वहीं मप्र वन कर्मचारी संघ द्वारा 30 मई को एकत्रित होकर सुबह 9 बजे स्थानीय सर्किट हाउस पहुंचकर कैबीनेट मंत्री एवं स्थानीय शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा।



मप्र वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम शर्मा व दुर्गा ग्वाल के संयुक्त निर्देशन में वनकर्मियों की 19सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार छ: दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। इस हड़ताल में प्रतिदिन जन-जागृति और प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि के लिए जहां सुन्दरकाण्ड और कुंभकर्ण को नींद से जगाने का अनूठा प्रदर्शन किया गया तो वहीं धरना स्थल पर वनकर्मियों की सुध लेने कांग्रेस जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव और अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र रघुवंशी एवं श्रीमती वंदना शर्मा भी पहुंची। यहां वनकर्मियों से उनकी समस्याओं का आवेदन लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री यादव ने आश्वस्त किया कि वह मप्र सरकार को चेताकर वनकर्मियों की मांगें पूरा कराने के लिए प्रतिबद्ध है और हम सर्थन देकर इन मांगों को पूर्ण कराऐंगें आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनाकर हम वनकर्मियों की मांगों को पूरा करेंगें। वहीं अध्यापक संघ ने भी वन कर्मचारियों के साथ मिलकर उनकी समस्याओं को समझा और इन समस्याओं को लेकर अध्यापक संघ की ओर से पूर्ण समर्थन देने की बात कही। मप्र वन कर्मचारियों के इस धरना प्रदर्शन में शैलेन्द्र सिंह रेंजर कोलारस, वन रेंजर अधिकारियों महेश शर्मा बदरवास, इंदर सिंह धाकड़ शिवपुरी, महिपत सिंह राणा करैरा, कृष्पाल सिंह धाकड़ पोहरी, अनुराग तिवारी पिछोर, विष्णु शर्मा खनियाधाना आदि के साथ-साथ मप्र वन कर्मचारियों में रूकमनी प्रधान अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, लक्ष्मी यादव अध्यक्ष माधव राष्ट्रीय उद्यान, सुनील सेन उपाध्यक्ष, बृजेश राय उपा., विपिन बिहारी करैरा रेंज, रवि पटैरिया उपा., समीर खान पोहरी, सुनील सेन सतनबाड़ा, प्रीति शाक्य आरओ कार्य योजना, संजीव ओझा जिला सचिव, फरीद खान वनपाल कोलारस, सुदामा प्रसाद मिश्रा, बाबूलाल नरवरिया शिवपुरी, गोविन्द यादव आदि सहित सैकड़ों वनकर्मी हड़ताल में शामिल रहे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!