खनियांधाना। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रव्यापी अभियान कनेक्टिंग टू सर्वे के अंतर्गत दस दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने की श्रंखला में विगत दिवस खनियाधाना ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले नई बस्ती, आदिवासी बस्ती जालमपुर, रामनगर, शिवनगर तथा कसेरा ग्राम के ग्रामीणों के बीच पहुंचकर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन माननीय व्यवहार न्यायाधीश खनियाधाना श्रीमती रश्मि मास्टर जी की अध्यक्षता में किया गया । शिविर में आनंद श्रीवास्तव अधिवक्ता, अवधेश श्रीवास्तव अधिवक्ता, दिग्विजय सिंह चौहान अधिवक्ता ने वालेंटियर्स के साथ गांव-गांव जाकर सभा आयोजित कर आमजन को जागरुक किया । कार्यक्रम में अन्य अधिवक्ता गणों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग भी मौजूद थे जिनमें खुमान सिंह, विनोद, मुकेश, सुदेश, विशाल, छोटू, हीरालाल, दिनेश, कमल, राहुल, पार्वती देवी आदि शामिल थे ।



