गैस टेंकर पलटने से सास-बहू की मौत, बेटा घायल

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भगौरा के पास झाँसी शिवपुरी रोड पर एक गैस टेंकर असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में कुलदीप कौर पत्नी गुरूपाल सिंह सरदार उम्र 60 साल और उसके छोटे बेटे की बहू जसमीत कौर पत्नी जसपाल सिंह सरदार उम्र 21 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका अवतार सिंह घायल हो गया जो कि टेंकर को चला रहा था। यह सभी भड़ाबावड़ी से टेंकर में बैठकर शिवपुरी आ रहे थे तभी भगौरा के पुलिस पर मोड पर यह हादसा घटित हुआ। घटना की जानकारी लगने पर देहात पुलिस मौके पर पहुँची और घायल को जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया, वहीं मृतकों के शव को पीएम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।