जबलपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर स्कूल और कॉलेजों में जिला स्तरीय निबंध,वाद-विवाद और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इनका आयोजन 5 जनवरी तक होगा। यह प्रतियोगिता माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक के लिए होगी। निबंध व चित्रकला का विषय मतदान का महत्व रखा गया है। माध्यमिक स्कूल स्तर पर वाद-विवाद का विषय युवा ही लोकतंत्र का आधार है। स्लोगन का विषय लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका और चित्रकला का विषय मतदाता सहायकता केंद्र रखा गया है।इसके साथ ही कॉलेज स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में निबंध का विषय भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र रखा गया है। वाद-विवाद का विषय बैलेट पेपर की अपेक्षा ईवीए से चुनाव अधिक विश्वसनीय है। स्लोगन का विषय चुनाव में महिलाओं की भागीदारी रहेगा। चित्रकला का विषय नैतिक मतदान-बिना लालच, बिना भय, बिना संप्रदाय और बिना जातिवाद के मतदान रहेगा।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिए स्कूल-कॉलेज में प्रतियोगिताएं;
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment