बड़ी खबर-राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त राजू बाथम का मांझी समाज ने किया बहिष्कार

शिवपुरी। मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त शिवपुरी के भाजपा नेता राजू बाथम मांझी समाज का सरकार में प्रतिनिधित्व कर रहे हंै। उक्त बात भाजपा मांझी प्रकोष्ठ के सह संयोजक हरपाल मांझी ने पत्रकारवार्ता में बताई। उन्होंने कहा कि श्री बाथम को पत्रकारवार्ता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह नहीं आए और जब वह समाज के हित की बातों में शामिल नहीं है तो मांझी समाज ने उनके बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि राजू बाथम को राज्यमंत्री का दर्जा समाज के कारण मिला है, लेकिन जब वह समाज के साथ नहीं है तो समाज भी क्यों उनका साथ देगा। अब मुख्यमंत्री को निर्णय लेना चाहिए कि ऐसा व्यक्ति जो समाज का प्रतिनिधित्व नहीं करता उसे क्यों अनुग्रहित किया जाए।