Press "Enter" to skip to content

अस्पताल मरीज को देखने आए युवक की बाइक चोरी

शिवपुरी। पिछोर अस्पताल में मरीज को देखने गए एक युवक की बाइक को चोर चुराकर ले गए। जब युवक हॉस्पिटल से मरीज को देखकर बाहर तो देखा कि उसकी बाइक गायब है। जिस पर उसने आसपास पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस थाना पिछोर में फरियादी नीरज पुत्र हरिराम नगरेला हाल निवासी दीवानजू कॉलोनी पिछोर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बाइक को लेकर अस्पताल में अपने एक परिजन को देखने के लिए रविवार को गया हुआ था और उसने अपनी बाइक अस्पताल के बाहर रख दी थी। जब वह कुछ समय बाद आया तो देखा कि मौके से बाईक गायब थी जब उसे काफी ढूंढा तो वह नहीं मिली जिसके बाद वह थाने गया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!