शिवपुरी। मप्र जनअभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र गौतम के बड़े भाई वन विभाग के रिटायर्ड स्टेनो सतीश गौतम का दिल का दौरा पडऩे से आकस्मिक निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार को उनके निज निवास से निकाली गई। उनकी अंतिम यात्रा में राजनीतिज्ञ, समाजसेवी, पत्रकार व नागरिक मौजूद थे।



