शिवपुरी। शहर कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले पिपरसमां रोड फतेहपुर पर रहने वाले चंद्रभान पुत्र रंगी धाकड़ उम्र 40 वर्ष का पड़ोसी सुनील रावत व हंसराज रावत से दो महीनों से पुराना विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि सुनील के परिवार से किसी युवक ने चंद्रभान के परिवार में किसी युवती से छेड़छाड़ कर दी थी इस घटना में प्रकरण दर्ज हुआ था और उसी में राजीनामा को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी क्रम में बुधवार को शाम के समय चंद्रभान अपनी मां को ट्रेक्टर पर लेकर अपने गाँव कुदौनिया गणेश जा रहा था और रास्ते में भारत गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने रुका तो पीछे से दो बाइकों पर सवार होकर सुनील रावत, हंसराज रावत ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चंद्रभान की लाठियों से मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी अपनी बाइक पर चंद्रभान को बिठाकर घर की ओर ले आए जहां भी उसकी मारपीट करते रहे। किसी ने डायल 100 को घटना की सूचना दी, पुुलिस घायल को कोतवाली लेकर आई जहां पुलिस ने मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर घायल चंद्रभान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अस्पताल में चंद्रभान की बिगड़ती हाल तो देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया, लेकिन ग्वालियर पहुंचने से पूर्व ही चंद्रभान की मौत हो गई। सिटी कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को आरोपी सुनील रावत, हंसराज रावत सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 
छेड़छाड़ के मामले में राजीनामे को लेकर युवक की लाठियों से पीट-पीटकर की निर्मम हत्या, पांच पर हत्या का केस दर्ज
शिवपुरी। शहर कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले पिपरसमां रोड फतेहपुर पर रहने वाले चंद्रभान पुत्र रंगी धाकड़ उम्र 40 वर्ष का पड़ोसी सुनील रावत व हंसराज रावत से दो महीनों से पुराना विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि सुनील के परिवार से किसी युवक ने चंद्रभान के परिवार में किसी युवती से छेड़छाड़ कर दी थी इस घटना में प्रकरण दर्ज हुआ था और उसी में राजीनामा को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी क्रम में बुधवार को शाम के समय चंद्रभान अपनी मां को ट्रेक्टर पर लेकर अपने गाँव कुदौनिया गणेश जा रहा था और रास्ते में भारत गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने रुका तो पीछे से दो बाइकों पर सवार होकर सुनील रावत, हंसराज रावत ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चंद्रभान की लाठियों से मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी अपनी बाइक पर चंद्रभान को बिठाकर घर की ओर ले आए जहां भी उसकी मारपीट करते रहे। किसी ने डायल 100 को घटना की सूचना दी, पुुलिस घायल को कोतवाली लेकर आई जहां पुलिस ने मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर घायल चंद्रभान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अस्पताल में चंद्रभान की बिगड़ती हाल तो देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया, लेकिन ग्वालियर पहुंचने से पूर्व ही चंद्रभान की मौत हो गई। सिटी कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को आरोपी सुनील रावत, हंसराज रावत सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News





Be First to Comment