नई दिल्ली। शनिवार दोपहर को पूर्वी दिल्ली में 38 साल
के एक चपरासी ने अपने स्कूल में पांच साल की एक बच्ची का कथित तौर पर रेप
किया। आरोपी विकास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एक प्राइवेट
स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा पहली की छात्रा जब लगभग दोपहर 2.15 बजे घर
पहुंची तो उसकी मां ने उसके ड्रेस पर खून के धब्बे देखे। बाद में बच्ची ने
दर्द की शिकायत की। परिवार ने गौर किया कि उसके प्राइवेट पार्ट्स से खून बह
रहा था। बच्ची को पैरेंट्स तुरंत अस्पताल ले गए।
मेडिकल जांच करने
के बाद पता चला कि वह यौन उत्पीड़न की शिकार हुई है। पुलिस को इस बारे में
शिकायत की गई। पुलिस उपायुक्त (शहदारा) नूपुर प्रसाद ने कहा कि लड़की ने
परिवार और पुलिस को इस बारे में बताया और अपराधी के बारे में जानकारी दी।
इस
बीच बच्ची ने बताया कि वह टीचर के पास गई थी और उसने दर्द की शिकायत की
थी। उसने यह भी बताया था कि विकास ने उसके साथ गंदा काम किया है, लेकिन कोई
एक्शन नहीं लिया गया।
पांच साल की एक बच्ची का कथित तौर पर रेप किया
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खनियांधाना में खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, पूर्व पार्षद के घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
- कोलारस की समस्याओं को लेकर अभिभाषक संघ मुखर, 9 मांगों के समाधान के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम / Shivpuri News
- वन परिक्षेत्र कोलारस में वनभूमि पर अवैध जुताई करते ट्रैक्टर एवं कल्टीवेटर जब्त, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- सर्वेयर और रोजगार सहायक पर पैसे लेकर प्रधानमंत्री आवास में नाम जोड़ने का आरोप, रोजगार सहायक पर परिवार के नाम कुटीर स्वीकृत कराने के आरोप / Shivpuri News
- सावोली पंचायत के निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप, जांच में मौके पर काम नहीं मिलने का दावा / Shivpuri News





Be First to Comment