Press "Enter" to skip to content

स्वच्छता ही सेवा जागरुकता अभियान के तहत बैठक आयोजित

बैराड
स्वच्छ भारत मिशन की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित स्वच्छता ही सेवा जागरूता
अभियान के अनुक्रम में शनिवार को निकाय के रहवासी कृषि मंडी, व्यापारिक
क्षेत्रों को चिन्हित किया जा कर सूची तैयार कराई गयी तथा हितग्राहियों के
साथ मंडी कार्यालय बैराड में बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में
जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एमएस श्रीवास्तव, मंडी
सचिव अशोक कुमार, कर्मचारी एवं नागरिकगण उपस्थित रहें बैठक में मुख्य
नगरपालिका अधिकारी द्वारा स्वच्छता को जन आंदोलन बनाकर जनसामान्य को इस में
सम्मिलित होने का आव्हान किया गया तथा सभी से स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता
अभियान में निकाय को सहयोग करने की अपील की गयी। इसी क्रम में दिनांक 17
सितम्बर को सेवा दिवस के रूप मेें मनाया जावेगा जिसमें स्वच्छता श्रमदान का
आयोजन नवीन बस स्टेण्ड परिसर में किया जावेगा। श्रमदान का समय प्रात: 10
बजे से दोपहर 12 बजे तक का नियत है। सभी से अपील है कि स्वच्छता श्रमदान
में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सेवा दिवस को सफल बनावे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!