शिवपुरी के तीन किसान अध्ययन करने जाएंगे चीन में

शिवपुरी- मुख्यमंत्री किसान विदेश अध्ययन यात्रा योजना वर्ष 2018-19 के तहत कृषको को चीन देश में कृषि, मत्स्य पालन, मुर्गीपालन, रेशमपालन आदि से संबंधित गतिविधियों के अवलोकन एवं अध्ययन कराए जाने हेतु जिले के कृषकों से 21 मई 2018 तक आवेदन पत्र उपसंचालक कार्यालय किसान कल्याण कृषि विकास कार्यालय जिला शिवपुरी में आमंत्रित किए गए है। वरीयता क्रम अनुसार प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत सही आवेदनों को जिला स्तरीय चयन समिति से तीन कृषकों का चयन कर 25 मई 2018 तक राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा कृषकों का अंतिम चयन किया जाएगा। 

उपसंचालक कृषि ने बताया कि किसान विदेश अध्ययन यात्रा के लिए जाने वाले लघु एवं सीमांत कृषकों को 90 प्रतिशत अनुदान सामान्य वर्ग के अन्य कृषकों को 50 प्रतिशत और अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्गों के कृषकों को 75 प्रतिशत अनुदान की पात्रता होगी। कृषकों को आवेदन के साथ पासपोर्ट, फोटोग्राफ, तीन वर्ष का आयकर रिटर्न एवं कृषक ऋण पुस्तिका का भाग 1 और 2 की छायाप्रति, 6 माह का बैंक अकाउन्ट स्टेटमेंट, खसरा पंचशाला(बी-1) एवं खतौनी की प्रमाणिक छायाप्रति, पेनकार्ड एवं आधारकार्ड की छायाप्रति संलग्न करना होगी।