ग्वालियर। घर में बंद कार मालिक खिड़की से चिल्लाता रहा
चोर-चोर और वाहन चोर उसकी मारुति कार आंखों के सामने चोरी कर ले गया।
वारदात शनिवार रात 10 बजे गोला का मंदिर स्थित काल्पीब्रिज कॉलोनी में हुई
है। शोर सुनकर जब तक पड़ोसी आए और दरवाजे की कुंडी खोली तब तक काफी देर हो
चुकी थी। घटना की जानकारी तत्काल उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के
बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
गोला का मंदिर थानाक्षेत्र स्थित
काल्पीब्रिज कॉलोनी निवासी रामरतन पुत्र दीनानाथ पेशे से कार चालक हैं।
उनके पास मारुति वैन कार है। शनिवार रात 8 बजे काम से घर लौटने के बाद कार
क्रमांक एमपी07 डीए-3924 को उन्होंने घर के सामने पार्क किया।
रात 10
बजे जब वह खाना खा रहे थे, तभी उनकी कार स्टार्ट करने की आवाज आई। जिस पर
उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो एक युवक कार स्टार्ट कर ले जा रहा था।
रामरतन ने दरवाजा खोलकर बाहर आने का प्रयास किया, लेकिन बाहर से कुंडी लगी
थी।
इसके बाद रामरतन ने खिड़की से ही शोर मचाकर चोर-चोर चिल्लाया।
पड़ोसी मदद करने आए तब तक चोर कार को ले जा चुका था। मामले की सूचना तत्काल
पुलिस को दी। घेराबंदी भी कराई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। इसके बाद
पुलिस ने कार चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
मालिक खिड़की से चिल्लाता रहा चोर-चोर, बदमाश उठा ले गया कार
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
- नाजिया इलाही खान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप: रन्नोद थाने में शिकायत दर्ज, मुस्लिम समाज ने की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- बंद पड़े कबाड़ स्टॉलों में भड़की भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू / Shivpuri News
- तहसीलदार को गोली मारने की धमकी देने वालों पर बड़ा एक्शन: तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध निर्माण जमींदोज / Shivpuri News





Be First to Comment