
शिवपुरी। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के विभिन्न मार्गों से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा का शहरभर में जगह-जगह विभिन्न संस्थाओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इसी क्रम में धर्मशाला रोड पर प्याऊ लगाकर शिवपुरी एक्वा द्वारा शोभाया9ा में शामिल भक्तगणों को एक्वागार्ड का शीतल जल पिलाया गया। इस मौके पर श्रीराम पाइप के संचालक गिर्राज शर्मा,ललित मुदगल,शिवपुरी एक्वा के संचालक कमलकिशोर शर्मा,परमानंद शर्मा,अजेयराज सक्सेना, सतेन्द्र उपाध्याय,मोनू जैमिनी,राधेस्याम शर्मा, हेमंत उपाध्याय,वृजकिशोर उपाध्याय,मोनू ओझा,अतुल उपाध्याय,कपिल उपाध्याय,चुन्नू शर्मा, मधुसूधन चौबे,संजय चिडार, केदार गोलिया,अमर काले आदि द्वारा शोभायात्रा को जल पिलाया।






Be First to Comment