Press "Enter" to skip to content

सड़क पर फल मंडी संचालित होने से शहरवासी हो रहे हैं परेशान

6 माह बीत जाने के बाद भी पूर्ण नहीं हुआ नवीन फल मंडी का निर्माण
शिवपुरी। कोर्ट रोड़ पर बीच सड़क पर संचालित थोक फल मंडी के कारण आमजन काफी परेशान है जिससे उक्त स्थान पर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। जबकि इस समस्या से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए अक्टूबर 2017 में मुक्तिधाम के पास नोन कोल्हू पुलिया के पास 85 लाख रूपए की लागत से नगरपालिका ने फल मंडी का निर्माण शुरू कराया, लेकिन 6 माह बीत जाने के बाद भी यह काम अधूरा पड़ा है जिस कारण फल मंडी स्थानांतरित न होने के कारण जन समस्या काफी गंभीर हो गई है। जानकारी के अनुसार पिछले लंबे समय से गल्र्स स्कूल के पास कोर्ट रोड़ पर थोक फल मंडी का कारोबार किया जा रहा है। सुबह स्थिति यह हो जाती है कि सड़क पर मंडी सजने के कारण ट्रेफिक व्यवस्था काफी प्रभावित होती है। स्थिति यहां तक हो जाती है कि लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इस समस्या को देखते हुए नगरपालिका ने फल मंडी के लिए नोन कोल्हू की पुलिया के  पास जमीन आवंटित कराई और वहां 85 लाख रूपए की लागत से मंडी का निर्माण कार्य शुरू कराया। जिसका कार्य 6 माह में पूर्ण होना था, लेकिन ठेकेदार द्वारा उक्त कार्य आज तक पूर्ण नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में मंडी स्थानांतरित न होकर सड़क पर संचालित है। ऐसी स्थिति में वहां मौजूद स्कूल में आने वाले छात्र छात्राएं और अन्य दफ्तरों में पहुंचने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!